1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

रणवीर का गंजा रूप

२३ अक्टूबर २०१४

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काम कर रहे हैं. फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने अपना सिर मुंडवाया है.

https://p.dw.com/p/1DaAM
तस्वीर: STRDEL/AFP/Getty Images

रणवीर के इस लुक की परिणीति चोपड़ा ने जम कर तारीफ की. उन्होंने कहा, "रणवीर अपने रूप में आकर्षक लग रहे हैं. कुछ ही पुरूष होते हैं जो गंजे होने पर अच्छे लगते हैं. मैंने उन्हें गंजा होने बाद देखा, वह काफी अच्छे लग रहे थे. मुझे लगता है कि बाजीराव मस्तानी उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी."

उल्लेखनीय है कि फिल्म बाजीराव मस्तानी पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेयसी मस्तानी पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण और प्रयिंका चोपड़ा की मुख्य भूमिकाएं है. इस फिल्म में रणवीर सिंह 18वीं सदी के मराठा शासक बाजीराव बनेंगे. चर्चा है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी जबकि प्रयिंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है.

इससे पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ संजय लीला भंसाली की ही फिल्म 'राम लीला' में एक साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक आइटम सॉन्ग किया था.

एसएफ/आईबी (वार्ता)