1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

ताना बाना

"लाहौर हमले में भारत के हाथ से इनकार नहीं"

पाकिस्तान ने कहा है कि लाहौर में हुए हाल के आतंकवादी हमलों में भारत का हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता. साथ ही बलोचिस्तान में गड़बड़ी फैलाने में भारत की भूमिका से जुड़े सबूत भी नई दिल्ली को सौंप दिए गए हैं.

रहमान मलिक

पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने इस्लामाबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लाहौर में हुए हमलों में भारत शामिल है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घिनौनी कार्रवाई के पीछे मौजूद "असल दोषियों" की पहचान करने के लिए जांच का काम जारी है. उन्होंने कहा कि विशेष जांच यूनिट पर हुए इस हमले में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान का भी हाथ हो सकता है. उन्होंने तहरीक-ए-तालिबान को राष्ट्र विरोधी संगठन बताया जो देश में आतंकवादी कार्यवाइयां अंजाम दे रहा है.

दूसरी तरफ़ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि इस बात के सबूत भारत को दे दिए गए हैं कि वह कथित तौर पर पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में गड़बड़ी फैला रहा है. मुल्तान में क़ुरैशी ने बताया कि ये सबूत राजनयिक माध्यम से भारत सरकार को सौंपे गए हैं.

रिपोर्टः एजेंसियां/ए कुमार

संपादनः ए जमाल

अन्य खबरें