1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

ख़ास ख़बर

मायावती की मायामयी महामाला पर महाभारत

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को पहनाई गई करोड़ों रुपये की माला का मुद्दा संसद में ज़बरदस्त हंगामे के साथ उठा और भारी शोर शराबे के बीच संसद की कार्यवाही बार बार स्थगित करनी पड़ी.

मायावती ने सोमवार को लखनऊ में एक विशालकाय रैली की, जिस दौरान उन्हें हज़ार हज़ार रुपयों का बना हार पहनाया गया. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का आरोप है कि इस माला में कई करोड़ रुपये टंके हुए थे.

लोकसभा में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सांसदों ने इस मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर एक बजे तक और फिर बाद में दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी. लेकिन इसके बाद भी हंगामा नहीं रुका.

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस सांसद जगदम्बिका पाल को यह कहते हुए सुना गया कि मायावती की माला में 10 करोड़ से 15 करोड़ रुपये टंके हुए थे. उन्होंने मांग की मायावती बताएं कि इतने पैसे कहां से आए.

मायावती की बीएसपी ने पार्टी के 25 साल होने पर सोमवार को लखनऊ में विशालकाय रैली की थी, जिसमें 10 लाख लोग पहुंचे थे. इस दौरान मायावती ने भी दूसरी पार्टियों को आड़े हाथों लिया था.

रिपोर्टः एजेंसियां/ए जमाल

अन्य खबरें