1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

खेल

रोमांचक मैच में जीती मुंबई इंडियन्स

37 गेंदों में यूसुफ़ पठान की शानदार सेंचुरी राजस्थान रॉयल्स के काम न आ सकी. मुंबई इंडियन्स ने 4 रनों से जीत हासिल की. राजस्थान रॉयल्स के हीरो शनिवार को सिर्फ़ और सिर्फ़ पठान रहे.

जीत की उम्मीद पूरी

मैच आख़िरी ओवर तक पूरे रोमांच में रहा. युसूफ़ पठान पूरी लय में राजस्थान को मैच जिताते दिखाई पड़ रहे थे लेकिन वह सेंचुरी बनाते ही आउट हो गए. युसूफ़ की विध्वंसक पारी से नाउम्मीद हो चुकी मुंबई को इसी मौक़े पर ताज़ी सांस मिली. आख़िरी गेंद में राजस्थान रॉयल्स को 4 रन बनाने थे. हालांकि टीम के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा. यूसुफ़ और डोगरा के अलावा कोई बल्लेबाज़ क्रीज़ पर नहीं टिक सका.

इसके पहले मुंबई इंडियन्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा. सौरभ तिवारी और अंबाति रायडु के शानदार अर्धशतक बनाए. 6 विकेटों पर मुंबई इंडियन्स ने ये स्कोर खड़ा किया. मास्कारेनास ने दो विकेट चटकाए. जबकि अमित उन्याल ने जयसूर्या और रायडु का विकेट लिया.

मुंबई इंडियंस के कोच रॉबिन सिंह ने कहा था कि उनकी टीम अपना आईपीएल मिशन शनिवार को जीत के साथ शुरू करना चाहती है. 200 रन बनाने के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाले तेंदुलकर ने 11 गेंदों पर 17 रन बनाए और मास्कारेनास की गेंद पर एलबीडबल्यू हुए.

मुंबई इंडियंस के लिए वेस्ट इंडीज़ के स्टार खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो भी खेलते हैं लेकिन फ़िलहाल वह अपने ही देश में हैं. शुक्रवार को उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ शानदार प्रदर्शन अपनी टीम को वनडे सीरीज़ जितवाई. ब्रॉवो जल्द ही भारत आएंगे.

रिपोर्टः एजेंसियां/आभा मोंढे

संपादनः एम गोपालकृष्णन

अन्य खबरें