1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

खेल

जर्मनी के फेट्टल पोल पोज़िशन पर

बहरीन ग्रां प्रीं के पहले दौर में रेड बुल के ड्राइवर सेबास्टियान फ़ेट्टल पहली पोज़िशन लेंगे. ग्रां प्री की आख़िरी दौर की प्रेक्टिस में फ़ेट्टल पांचवे नंबर आए थे. पहले नंबर पर स्पेन के फ़र्नान्डो ओलोंज़ो रहे.

पोल पोज़िशन लेंगे फ़ेट्टल

तीन साल बाद फ़ार्मुला वन में लौटने वाले शूमी सातवें नंबर से रेस शुरू करेंगे. 41 साल के मिशाइल शुमाकर सात बार फ़ार्मुला वन के चैंपियन रहे हैं. मेक्लारेन के विश्व चैंपियन जेन्सन बटन आठवें नंबर से रेस शुरू करेंगे.

ब्राज़ीलियाई फ़रारी चालक फ़िलिपे मासा गंभीर चोट के बाद रेस में लौटे हैं वे दूसरे नंबर से रेस शुरू करेंगे तो स्पेन के फ़र्नान्डो अलोन्सो तीसरे नंबर और मेक्लारेन के लुइस हेमिल्टन चौथी पोज़िशन से रेस शुरू करेंगे.

क्वालिफ़ाइंग दौर की रेस में पहले नंबर पर बहरिन ट्रेक पर स्पेन के फ़र्नांन्डो अलोन्सो रहे. जर्मनी से मर्सिडीज़ के निको रोसबर्ग ने ओलोन्सो से एक सेकंड से भी कम में रेस ख़त्म की और दूसरे सबसे तेज़ चालक रहे.

तीन साल बाद कार रेसिंग में लौटने वाले जर्मनी के मिशाइल शूमाकर क्वालिफ़ाइंग दौर में चौथे नंबर रहे. जर्मनी के ही सेबास्टियान फ़ेट्टल पांचवे और ब्राज़ील के फ़रारी चालक फ़िलिपे मासा छठें नंबर पर रहे.

भारत के करुण चंडोक आख़िरी नंबर पर ही आ सके. भारत में फ़ार्मुला वन में हिस्सा लेने वाले चालकों को कोई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है. वहां प्रैक्टिस करने के लिए उनके पास कोई ट्रैक नहीं. प्रैक्टिस करने के लिए उन्हें देश से बाहर जाना पड़ता है. विजय माल्या की टीम फ़ोर्स इंडिया ने भी चंडोक को जगह नहीं दी. उनकी टीम में विदेशी चालक हैं. चंडोक स्पेन की एक टीम के लिए कॉसवर्थ चला रहे हैं.

रिपोर्टः एजेंसियां/आभा मोंढे

संपादनः एम गोपालकृष्णन

अन्य खबरें