1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

फीडबैक

कार्यक्रमों पर श्रोताओं की प्रतिक्रियाएं

आपकी बारी आपकी बात, वेस्च वॉच, अंतरा, खेल की खबरें कैसे लगती है श्रोताओं को, आइए जाने उन के दिल की बात कविता के रूप में, ईमेल, एसएमएस द्वारा:

आपकी बारी आपकी बात

क्या लाजवाब प्रोग्राम है, आप की बारी आप की बात

इस प्रोग्राम के दीवाने श्रोता, इसे याद करते हैं दिन रात.

ख़तों का उत्तर इसमें, बहुत मुहब्बत से दिया जाता है

हर श्रोता का दिल, प्यार से जीत लिया जाता है.

ई-मेल वाइस-मेल की, ख़ूब धूम मच जाती है

सुन कर श्रोताओं से भेंट वार्ता, मज़ा जी भर के आती है.

इसमें पहेली प्रतियोगिता का परिणाम, हर महीने बताया जाता है

इनाम से श्रोताओं का, उत्साह बढ़ाया जाता है.

हमारे स्वर्गीय मीनू रेडियो श्रोता क्लब के सदस्य, इसे हर रविवार को सुनते हैं

इस प्रोग्राम से अपने मन की, हर जिज्ञासा को शांत करते है.

इस प्रोग्राम की प्रस्तुति,बड़ी दिल कश होती है

हर प्रस्तुत कर्ता एनाउंसर भाई बहनों की आवाज में, जैसे मिश्री घुली रहती है.

45 सालों से डॉयचे वेले का दीवाना हूं, जैसे मैं शमा का परवाना हूं

इसे सुन सुन कर हर दिन, गाता खुशी का तराना हूं.

तुमसे यही इत्तजा है डॉयचे वेले, कभी हमको न भुला देना

मेरी मौत के बाद भी सदा, तू हमें याद रखना.

बद्री प्रसाद वर्मा अंजान, स्वर्गीय मानू रेडियो श्रोता संघ, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

शुक्रवार को आए कुछ एसएमएस और ई मेल-

सएमएस

वेस्ट वॉच में ग्रीस में आए आर्थिक संकट पर प्रोग्राम अच्छा लगा. खास कर ग्रीस के महत्वपू्र्ण छोटी-2 रोचक जानकारी बहुत लाभदायक लगी.

इसराइल अंसारी, आजाद रेडियो लिस्नर्स क्लब, नौगछिया, भागलपुर, बिहार

******

आज आपका प्रोग्राम वेस्ट वॉच सुना काफी जानकारी मिली. आपका प्रोग्राम काफी ज्ञान और रोमांचक से भरा होता है.

अबरार अहमद, सीतामढ़ी, बिहार

******

पाक में मोहम्मद यूसुफ़, युनूस ख़ान और दूसरे खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध की अनवरजी द्वारा सटीक समीक्षा बहुत पसंद आयी.

सैयद एहसान अहमद, सीवान, बिहार

******

सुबह प्रसारण में अंतरा सुना. भारत में महिला आरक्षण बिल पास होने पर डॉयचे वेले की चर्चा मुझे बहुत अच्छी लगी.

बिधान संयाल, मास्को रेडियो श्रोता क्लब, बालुरघाट, पश्चिम बंगाल

******

मेल

आज शाम की सभा में अंतरा कार्यक्रम सुना. 14 साल बाद भारत में लागू हुए महिला आरक्षण बिल और दूसरे देशों में महिलाओं के आरक्षण की स्थिती पर आज के कार्यक्रम में डाली गई नज़र काफ़ी महत्वपू्र्ण और जानकारीयुक्त लगी. सभी जानने के लिए उत्सुक है कि आगे का भारत का चेहरा कैसा होगा ?

सविता जावले,मारकोनी डीएक्स क्लब , पारली वैजनाथ , महाराष्ट्र

******

डॉयचे वेले की हिंदी वेब साईट पर यूनुस और यूसुफ़ पर आजीवन प्रतिबंध की खबर पढ़ी. एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते मुझे बहुत अफ़सोस है.भले ही पाकिस्तान हमारा चिर प्रतिद्वंदी रहा हो क्रिकेट के मैदान में लेकिन उनके खेल का दीवाना तो हर हिन्दुस्तानी भी रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट में जो भी हो रहा है, उसे बवाल कहें, खलबली या सनसनी, एक क्रिकेट प्रेमी होने के नाते मुझे बहुत अफ़सोस है. पाकिस्तान का बोर्ड और खिलाड़ी में कभी भी तालमेल नहीं नज़र आया. पिछले साल श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुई हमले से लेकर यह नवीनतम घटना क्रम हारा तो क्रिकेट ही है जो आज एक टॉप क्लास क्रिकेट टीम को खोने के कगार पर है वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी होने बावजूद पाकिस्तान टीम बुरे हाल में है. अफ़सोस इसलिए नहीं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ नामी-गिरामी चेहरे पर पाबंदी लगाई गई है. बल्कि इसलिए क्योंकि क्रिकेट के शीर्ष पर पहुंचने का दम रखने वाली इस टीम का क्या हाल हो गया है. विश्व कप जीतने वाली इस टीम को जैसे किसी की नज़र लग गई. ये तो सच है कि पाकिस्तान टीम में कुछ न कुछ हमेशा होता रहा है. लेकिन अब तो ऐसा नियमित होने लगा है. अपनी ज़मीन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच न करा पाने के कारण पहले से ही ख़स्ताहाल पाकिस्तान क्रिकेट को लगने वाले झटके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए दुखद है.एक अच्छी टीम का इस तरह बिखरना क्रिकेट का नुक़सान है. लेकिन भारतीय द्दृष्टि कोण से देखे तो आईपीएल में इन्हें न चुनने पर जमकर बवाल हुआ और इस टूर्नामेंट के शुरू होने के दो दिन पहले यह ड्रामा हुआ निश्चित ही हमारा आईपाएल भी बदनाम होता जो एक डर आयोजकों और हिन्दुस्तानियो को था वह सही साबित हुआ.

रवि शंकर तिवारी, गुन्सेज , दिनारा सासाराम बिहार

अन्य खबरें