1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

फीडबैक

श्रोता पत्र

डॉयचे वेले हिन्दी कार्यक्रमों पर श्रोता क्या कहना चाहते है आईए जाने उन्ही के पत्रों, ई मेल और एस एम एस से...........

डॉयचे वेले के धड़कन प्रोग्राम में विश्व के सबसे बडे कंप्यूटर मेले के बारे में दी गई जानकारी हमें बहुत पसंद आई. आशा है डॉयचे वेले आगे भी हमें इस तरह की जानकारी देता रहेगा.

आबिद अली अंसारी, देशप्रेमी रेडियों लिस्नर्स क्लब,बरेली, उत्तर प्रदेश

सिंफ़नी में इस वर्ष के ऑस्कर पुरस्कार की चर्चा बहुत रोचक लगी, धन्यवाद. विश्व महिला दिवस पर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर पुरस्कार एक महिला फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगेलो को मिलना एक सुखद संयोग है. उनकी फिल्म 'द हर्ट लॉकर' बहुत अच्छी फिल्म है और सही मायने में ऑस्कर की हकदार भी.

चुन्नीलाल कैवर्त (अध्यक्ष),ग्रीन पीस डी एक्स क्लब सोनपुरी,जिला बिलासपुर,छत्तीसगढ़

लाइफ लाइन के ताज़ा अंक में एलॉय वेरा के औषधीय गुणों के बारे में चर्चा सुनी . भारत में और विशेष रूप से राजस्थान में इसका उपयोग विभिन्न प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने या बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है. इस पर अब काफी शोध हो रहा है, तथा इसकी खेती भी लाभ का ज़रिया बन गई है. यहां पहले से ही प्राकृतिक रूप से यह पैदा होता था अब तो व्यापारिक पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा है. आपकी चर्चा ने ज्ञान में थोड़ा और वृद्धि की है. धन्यवाद

प्रमोद माहेश्वरी, शेखावाटी लिस्नर्स क्लब, सीकर , राजस्थान

राज्यसभा में दो दिनों तक चले विरोध, शोर शराबें और हंगामे के बाद भारी बहुमत से महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है. महिला आरक्षण बिल देश की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों में से

एक है. समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और बहुजन समाज पार्टी ने इस विधेयक का विरोध किया है. इससे पहले विधेयक के विरोधी सांसदों ने राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी के आसन तक पहुंच कर नारेबाज़ी की और विधेयक की कॉपी उनसे छीनने का भी प्रयास किया. महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने के लिए सिर्फ सात सांसदों ने राज्य सभा कि कार्रवाई ठप्प कर दी. समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य उपराष्ट्रपति के माइक पर झपटे, विधेयक की पार्टी छीन कर फाड़ डाली और मेज़ पर चढ़ कर धमा चौकड़ी की. पिछले दो दिन से संसद में जो भी उपद्रव देखने को मिला वह कुछ नहीं सिर्फ़ पुरातनपंथी पुरुष सांसदों का यह भय है कि उनके उत्तराधिकारी अब पुरुष नहीं बल्कि महिला बनने जा रही है. यह सब हल्ला सिर्फ़ अपनी राजनीति चमकाने के लिए हो रहा है. सब अपने आप को ग़रीबों का मसीहा साबित करने में जुटे हुए हैं. असल में ग़रीब जनता की फिक्र किसी को भी नहीं है.सबक़ों चुनाव जीतने से मतलब है. जो कुछ भारतीय संसद में सोमवार को घटित हुआ यह भारतीय इतिहास में शर्मसार करने वाला काला दिन माना जाएगा. यह क़तई स्वीकार्य नहीं होना चाहिए. ऐसे सांसदों को निलंबित कर के उनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए. हमें ऐसे लोगों को वोट नहीं देना चाहिए जो भारतीय लोकतंत्र के नाम पर धब्बा हों.अगर विधेयक का विरोध ही करना था तो उसके लिए और उपाय थे.

रवि शंकर तिवारी, गुन्सेज , दीनारा सासाराम बिहार

अंतरा में भारत और जर्मनी में अकेले जीवन काट रही महिलाओं की तुलनात्मक जानकारी लाजवाब लगी. हकीकत तो इतनी है कि दुःख,तकलीफ भारत की महिलाओं को हो या दुनिया के किसी देश की हो, होगी तो एक ही. दुख तो दुःख होता है.

इज़राइल अंसारी, आज़ाद रेडियों लिस्नर्स क्लब, नौगाछिया, बिहार

ऑस्कर और कैथरीन बिगेलो को समर्पित सिंफ़नी कार्यक्रम सुना, जो बहुत ही सुन्दर और रोचक लगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिगेलो को विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार मिलना एक मात्र संयोग नहीं है बल्कि आदिकाल से महिलाओं द्वारा समानता के अधिकार के लिये किये जा रहें संघर्ष का एक छोटा सा परिणाम है. महिला दिवस के अवसर पर प्रिया जी द्वारा प्रस्तुत विशेष रिपोर्ट विचारजनक लगी. धन्यवाद आप सब को. अतुल कुमार, राजबाग रेडियो लिस्नर्स क्लब, सीतामढी, बिहार

लाइफ लाइन में एलॉय वेरा के महत्व और बुरे प्रभावों की रोचक जानकारी मिली. ऐसे में पवन ऊर्जा के बारे में दी गई जानकारी भी पसंद आई.

सईद एहसान अहमद, सीवान, बिहार

अन्य खबरें