1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

खेल

सचिन सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खेल की दुनिया में भारत के सबसे प्रभावशाली हैं. 50 सबसे ताक़तवर ख़ास शख़्सियतों में सचिन के फ़ौरन बाद आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और फिर विजय माल्या का नाम है.

शिखर पर सचिन

इस सूची में पहले के पायदानों पर माल्या को छोड़ कर क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां ही शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के अध्यक्ष चुने जा चुके शरद पवार चौथे, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पांचवें और बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर छठे नंबर पर हैं.

सोमवार को मुंबई में एक समारोह हुआ, जिसमें लिस्ट में शामिल शख़्सियतों को सम्मानित किया गया. भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा 50 वें नंबर पर हैं, जबकि चीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा 41वें, चर्चिल ब्रदर्स टीम के मालिक चर्चिल अलेमाओ 48वें और डेम्पो स्पोर्ट्स के मालिक श्रीनिवास डेम्पो 49वें नंबर पर हैं.

इस मौक़े पर मौजूद सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं पूरे दिल से अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहता था. मेरा सपना पूरा हो गया और मैंने दो तीन पीढ़ियों के साथ क्रिकेट खेला. मैं टीम का एक ख़ास सदस्य बनना चाहता था और मैं यह करने में कामयाब रहा."

तेंदुलकर ने कहा कि वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने पर उन्हें अब भी बधाइयां मिल रही हैं. हालांकि इस बात को दो हफ़्ते हो चुके हैं. सचिन ने कहा, "किसी बल्लेबाज़ को दोहरा शतक लगाने में काफ़ी समय लग गया. ऐसा करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है."

इस मौक़े पर जब अभिनव बिन्द्रा से पूछा गया कि भारत के लिए निशानेबाज़ी में पहला स्वर्ण पदक जीतना कैसा लगा, उन्होंने कहा कि इस लम्हे के लिए उन्होंने 16 साल इंतज़ार किए. उधर, सानिया का कहना है कि वह अपनी कलाई की चोट से उबरने के कोशिश कर रही है और हफ़्ते दो हफ़्ते में कोर्ट पर लौटेंगी.

रिपोर्टः पीटीआई/ ए जमाल

संपादनः ए कुमार

अन्य खबरें