जर्मनी को कुदरत के विलक्षण उपहार के रूप में मिली नदियां यहां के लोगों की आत्मा की तरह हैं और प्रेरणा भी. सैलानियों के लिए यह नदियों के रास्ते जर्मनी की एक अविस्मरणीय खोज बन सकती है. आइये इनकी यात्रा पर निकलें. (21.07.2009)
जर्मनी में यूं तो कई नदियां हैं पर छह नदियां प्रमुख हैं. इनमें राइन भी हैं. जिसे फादर राइन कहा जाता है. जर्मनी में नदियों पर बड़े बड़े जहाज़ भी चलते हैं, सैर सपाटे के लिए क्रूज़ भी और उनके साथ ही चलता है इतिहास भी. (21.07.2009)
जर्मनी में यूं तो तेज़ रफ़्तार ट्रेनें और सस्ती एयरलाइंस भी हैं लेकिन नदी की धारा और उस पर हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ने वाले जहाज़ में बैठने का मज़ा सबसे निराला है. आपको इतिहास भी दिखेगा, तकनीक भी और संस्कृति भी. (20.08.2009)
अपना सूटकेस पैक करने से पहले कुछ बातें ज़रा ग़ौर से जान लें. यूरोप में बिजली के उपकरण 220 से 240 वोल्ट पर चलते हैं. अमेरिकी हेयरड्रायर को जर्मनी में प्लग में डालने का मतलब होगा, या आग लगना या धुंए के साथ मशीन बंद होना.
जर्मनी में पारंपरिक खाने का आनंद ले, हर तरह की ड्रिंक की चुस्कियां लें लेकिन ये करने से पहले इन बातों पर ज़रूर ध्यान दें. जब आप किसी जर्मन रेस्टोरेंट या कैफे में जाएं तो ये न सोचें कि कोई आपको बैठाने के लिए आएगा.
ट्रेन- जर्मनी में घूमने फिरने के लिए ट्रेन अच्छा और तेज़ माध्यम है. रेल में बैठे बैठे आप कई घाटियों या कई पहाड़ियों के बीच से गुजरेगें. ज़्यादतर जगहों पर पीछे की तरफ सरपट भागते बड़े मैदान भी दिखाई पड़ेंगे.