1. Inhalt
  2. Navigation
  3. Weitere Inhalte
  4. Metanavigation
  5. Suche
  6. Choose from 30 Languages

खेल

इंटरनेशनल हैंडसम हंक विराट कोहली

बल्लेबाजी में अपनी छाप छोड़ रहे टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली अब फैशन की दुनिया के सितारे भी बन रहे हैं. फैशन पत्रिका ने उन्हें दुनिया में सबसे अच्छे ढंग से कपड़े पहनने वाले टॉप-10 पुरुषों की सूची में रखा है.

जबरदस्त अंदाज में कपड़े पहने के वाले पुरुषों की सूची में 23 साल के विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी बेस्ट ड्रेस्ड इंटरनेशनल मेन की टॉप-10 लिस्ट में हैं हालांकि उनका नंबर यहां आखिरी है.

पुरुषों की फैशन पत्रिका जीक्यू के मुताबिक विराट अपनी बल्लेबाजी और स्टाइल से प्रभावित करते हैं.

पत्रिका के मुताबिक भारत में वह बल्लेबाज और स्टाइल के लिए मशहूर हैं.

कोहली इस वक्त आईसीसी की वनडे रैकिंग में भी तीसरे नंबर पर हैं. 76 वनडे मैचों में आठ शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके कोहली गैर पारंपरिक हेयर स्टाइल और बांह में टैटू के लिए भी जाने जाते हैं.

बढ़िया ढंग से कपड़े पहनकर सजने संवरने वाले पुरुषों में पहले स्थान पर आयरिश-जर्मन अभिनेता माइकल फासबेंडर हैं. सूची में कनाडा के अभिनेता रायन गोसलिंग और विंसेंट कासेल भी हैं.

जीक्यू के मुताबिक उद्योगपतियों में सबसे शानदार ढंग से कपड़े पहने वालों में टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा भी शामिल हैं.

रिपोर्ट: पीटीआई/ओ सिंह

संपादन: आभा एम

dw.de

WWW Links