जापानी स्ट्राइकर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चैंपियन बोरुसिया डॉर्टमुंड जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा की चोटी पर बरकरार है. बार्यन म्यूनिख को भी जीत मिली. हेर्था बर्लिन के निराशाजनक प्रदर्शन की गाज कोच पर गिरी.
चार गेंदों में जीत के लिए 13 रन की जरूरत, क्रीज पर धोनी. अब सारी जिम्मेदारी उन्हीं पर. मैके की अगली गेंद और धोनी का छक्का. इस छक्के ने भारत को एक नामुमकिन लगती जीत दिला दी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया.
टेनिस स्टार रफाएल नडाल फ्रांस के एक टीवी शो पर बुरी तरह बरसे हैं. व्यंग्य करने वाले इस पपेट शो में कहा गया कि राफा समेत स्पेन के स्टार खिलाड़ियों ने डोपिंग की है. नडाल ने कहा, टीवी शो ने किया सीमा का उल्लंघन किया.
बल्लेबाजी में अपनी छाप छोड़ रहे टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली अब फैशन की दुनिया के सितारे भी बन रहे हैं. फैशन पत्रिका ने उन्हें दुनिया में सबसे अच्छे ढंग से कपड़े पहनने वाले टॉप-10 पुरुषों की सूची में रखा है.
हैम्बर्ग से ड्रॉ खेल कर म्यूनिख को अंक बांटने पड़े. हैम्बर्ग के जैकोपो साला (दाएं से दूसरे) और इवित्सा ओलिच ने गोल किए.
माएंज के मोहम्मद जिदान ने 15वें मिनट में गोल कर दिया. बाद में शाल्के ने बराबरी की पर अंक तालिका में पिछड़ा.
म्योन्शनग्लाडबाख और वोल्फ्सबुर्ग के बीच मैच में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं. 40 अंक के साथ साथ ग्लाडबाख चौथे नंबर पर.
कड़कड़ाती ठंड में शुक्रवार की शाम डॉर्टमुंड ने न्यूरेम्बर्ग को 2-0 से हरा दिया. डॉर्टमुंट की लगातार 14वीं जीत.
श्टुटगार्ट से 2-2 का ड्रॉ खेल कर लेवरकूजेन पहले चार से नीचे खिसक गया.
हेर्था बर्लिन लगातार तीसरा मैच हार गया. शनिवार को हनोवर ने उसे 1-0 से हराया.
होफेनहाइम के साथ मुश्किल मैच ड्रॉ करने के बाद आउग्सबर्ग को एक अंक मिल गया.
ब्रेमन ने फ्राइबुर्ग को 5-3 से हरा दिया. ब्रेमन की जीत जारी है और वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है.
काइजर्सलाउटर्न को उम्मीद है कि वह कोलोन से अगला मैच जीतकर बाहर का रास्ता बंद कर पाएगा. पिछली जीत कोलोन के नाम.
जर्मन फुटबॉल लीग बुंडसलीगा का ताजा हाल.