जर्मनी में एक अदालत ने फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी सैनिकों को मारने वाले हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा दी है. हत्यारे ने अपराध कबूल कर लिया है. इसे जर्मनी का पहला जिहादी हमला बताया गया था.
भारतीय सेना प्रमुख वीके सिंह और रक्षा मंत्रालय के एक एक कदम पीछे हटने के साथ ही उनके उम्र का विवाद खत्म हो गया. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी अर्जी वापस ले ली तो सरकार ने 30 दिसंबर वाला अपना आदेश हटा लिया.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जिहाद के नाम पर जुटने वाले विदेशी लड़ाके अचानक कम होते जा रहे हैं. पश्चिमी देश इसकी तीन वजह मानते हैं, ओसामा बिन लादेन का मारा जाना, सिर पर ड्रोन हमले और पैसों की कमी.
संबंधों को बेहतर बनाने के लिए यूरोपीय संघ और भारत के नेता बारह साल से एक दूसरे से ईयू-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान मिल रहे हैं. इस बार शुक्रवार को नई दिल्ली में हो रही बैठक यूरोप में कर्ज संकट के साए में हो रही है.
कैंसर से संघर्ष कर रहे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अमेरिका में इलाज के दौरान अपनी नई तस्वीर को ट्वीट किया है. कीमोथेरेपी की वजह से उनके बाल झड़ गए हैं लेकिन चेहरे पर आशा और साहस साफ दिख रहा है.
जर्मनी के राजनीतिक दल परमाणु कचरे की सुरक्षा पर गरमागरम बहस कर रहे हैं तो अमेरिकी सरकार ने 30 साल बाद पहली बार नए परमाणु रिएक्टरों के निर्माण की अनुमति दी है. फ्रांस ने भी परमाणु बिजलीघरों को जारी रखने की बात कही है.
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त अपनी जीवनी लिखने के लिए बेताब हैं. उनके जीवन के उतार चढ़ाव को देखते हुए इस बात में कोई शक नहीं कि गांधीगिरी करने वाले खलनायक की आत्मकथा बेहद चटपटी होगी.
न्यूनतम तापमानः -16 डिग्री
न्यूनतम तापमानः -23 डिग्री
न्यूनतम तापमानः -20 डिग्री
न्यूनतम तापमानः -19 डिग्री
न्यूनतम तापमानः -13 डिग्री
न्यूनतम तापमानः -17 डिग्री