राडियो डी ऑडियो भाषा कोर्स में 26 अध्याय वाले दो हिस्से हैं, जिनमें से हर अध्याय 15 मिनट का है. यह भाषा कोर्स टेलीविजन भाषा कोर्स, संपादन विभाग डी पर आधारित है.
विषय: दोनों हिस्सों के 26 अध्यायों में पाउला और फिलिप हैं. राडियो डी के रेडियो विभाग के ये दोनों संपादक रहस्यमय मामलों की खोजबीन करते हैं और इसकी खातिर पूरे जर्मनी की यात्रा करते हैं.
हमारे ऑडियो की मदद से आप कहीं भी जर्मन सीखिए या फिर यात्रा के दौरान ख़ुद सीखिए या Radio D के सभी अंक सबस्क्राइब करें.