ब्राजील में कंफेडरेशन कप से पहले बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच मैचों का आयोजन करने वाले पांच शहरों ने अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है. उधर फीफा प्रमुख जेप ब्लाटर ने प्रदर्शनकारियों के साथ सहानुभूति जताई है.
ब्राजील एक तरफ फुटबॉल टूर्नामेंट पर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है दूसरी ओर देश में सार्वजनिक यातायात इतना महंगा है कि लोग परेशान है. सोमवार को देश में लाखों लोगों ने सड़कों पर निकल कर विरोध जताया और सरकार को चेतावनी दी.
एशियन कंफेडरेशन के पांच देश मंगलवार से फुटबॉल वर्ल्ड कप की उम्मीदों के मिटने या बने रहने की जंग में शामिल होंगे. अपनी जीत से ज्यादा दूसरों की हार जीत का गुणा भाग दिलाएगी सीट.
जर्मन शहर हाले का एटीपी टूर्नामेंट जीतने के बावजूद स्विस टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर विश्व वरीयता में तीसरे नंबर पर हैं. पहले नंबर पर सर्बिया के नोवाक जोकोविच और दूसरे नंबर पर ब्रिटेन के एंडी मरे हैं.
2014 वर्ल्ड कप के लिए अब तक सिर्फ दो टीमों का नाम तय है. मेजबान ब्राजील और दूसरा जापान. शनिवार को ब्राजील में कंफेडरेशन कप की जंग इन्हीं दोनों के मुकाबले से शुरू हो रही है. जाहिर है जलसा बड़ा रहेगा.
लगातार चार बार से प्लेयर ऑफ वर्ल्ड चुने जा रहे बेहतरीन फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर स्पेन के अधिकारियों ने 40 लाख यूरो के कथित टैक्स घोटाले का आरोप लगाया है. खेल की दुनिया हैरान है.
सेबास्टियन फेटल का रेडबुल के साथ करार आगे बढ़ना निश्चित रूप से उनके मुकाबिलों की चिंता कुछ बढ़ा गया होगा. तीन बार के चैंपियन और रेडबुल कुछ और कामयाबी बटोरना चाहते हैं.